गुजरात का चुनाव राहुल गांधी का असल लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इसके परिणाम से पहले ही राहुल की ताजपोशी विधानसभा चुनाव के पहले ही की जा चुकी है, लेकिन राहुल और कांग्रेस का असल टेस्ट 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले 2018 में चार राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में ही हो जाएगा।
पढ़ें: गुजरात चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
आगामी 2018 में जिन चार राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ प्रमुख हैं इन राज्यों में 744 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इन चुनावों में आया परिणाम ही कांग्रेस की 2019 की स्थिति को बताएगा।
2018 में राजस्थान में चुनाव होंगे, राजस्थान हर बार कभी कांग्रेस को तो कभी बीजेपी आती रही है। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटे हैं। राजस्थान राहुल और कांग्रेस के लिए थोड़ा मुश्किलभरा सफर हो सकता है। फिलहाल यहां बीजेपी की सरकार है और वसुंधरा राजे को बहुमत हांसिल है जबकि कांग्रेस के पास महज 21 सीटें ही हैं।
कांग्रेस को यहां अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मशक्कत करनी होगी क्योंकि बाइपोल चुनाव में धौलपुर की सीट गंवाई है वहीं लोकसभा के बाईपोल चुनाव अजमेर और अलवर सीट पर दिसंबर में होने हैं। और अगर पार्टी में जान फूंकनी है तो उन्हें ये चुनाव जीतना ही होगा।