फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat Email: वेरावल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला; जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Mon, 07 Jul 2025 04:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल (गुजरात)

सार

पुलिस उपाधीक्षक वीआर खेंगर ने संवाददाताओं से कहा कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) और एक डॉग स्क्वॉड ने परिसर की तलाशी ली। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में एक जिला अदालत को सोमवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, यह एक फर्जी ईमेल निकला। परिसर की गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसे ही धमकी भरा ईमेल मिला। अदालत की तीन इमारतों सहित पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। वकीलों, मुवक्किलों आदि को बाहर जाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक वीआर खेंगर ने संवाददाताओं से कहा कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) और एक डॉग स्क्वॉड ने परिसर की तलाशी ली। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड द्वारा परिसर की जांच और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान करीब एक घंटे तक चला, जिसके बाद अदालत परिसर को फिर से खोल दिया गया।

फर्जी ईमेल के मामलों में बढ़ोतरी
घटना गुजरात उच्च न्यायालय को उड़ाने की फर्जी धमकी वाले ईमेल के करीब एक महीने बाद हुई, जिससे उसका कामकाज बाधित हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में स्कूलों और होटलों आदि को उड़ाने की धमकी देने वाले फर्जी ईमेल के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। 
विज्ञापन


13 धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले शनिवार को गुजरात के वडोदरा शहर के एक होटल को भी फर्जी ईमेल मिला था। हाल ही में अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने चेन्नई के एक आईटी इंजीनियर को 13 ऐसे धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें