फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: आणंद में रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

Tue, 08 Nov 2022 08:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद

सार

पुलिस ने बताया कि पीटर गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थीं और आणंद में अपने रिश्तेदार से मिलने आई थीं। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में वंदे भारत ट्रेन के साथ एक और हादसा जुड़ गया। यहां आणंद में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान बिएट्रिस आर्चिबाल्ड पीटर के तौर पर हुई है। वे स्टेशन के पास ही ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं। तभी उनकी वंदे भारत ट्रेन से टक्कर हो गई। यह घटना मंगलवार शाम 4.37 बजे की है। वंदे भारत गांधीनगर स्टेशन से मुंबई सेंट्रल जा रही थी। यह ट्रेन आणंद स्टेशन पर नहीं रुकती। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीटर गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थीं और आणंद में अपने रिश्तेदार से मिलने आई थीं। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

गौरतलब है कि वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को ही हरी झंडी दिखाई थी। पिछले एक महीने में ही यह ट्रेन तीन बार मवेशियों से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


वतवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच छह अक्तूबर को भैंसों के झुंड से टकराने के बाद वंदे भारत का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। अगले दिन (सात अक्तूबर) आणंद के पास एक गाय ट्रेन से टकरा गई। एक अन्य घटना में गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास एक बैल ट्रेन से टकरा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें