अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई।
- फोटो : ANI
गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध शराब की बोतलों को बुल्डोजर चलवाकर नष्ट कर दिया। वडोदरा पुलिस के डीसीपी करनराज सिंह वाघेला ने बताया कि “जिला कोर्ट से अनुमति लेने के बाद हमने गुरुवार को करीब 30,000 से ज्यादा अवैध शराब की बोतलों को नष्ट किया है।”