फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: वडोदरा में देर रात निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत

Tue, 29 Sep 2020 08:10 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
गुजरात: वडोदरा में गिरी इमारत का मलबा हटाते राहत कर्मी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा वडोदरा के बावामनपुरा इलाके में हुआ। वडोदरा के अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की ओर से मलबा हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत के मलबे में अभी भी छह लोगों के फंसे हो सकते हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इमारत करीब तीन दशक पुरानी है, इन दिनों इसके जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अग्निशमन सेवा के 30 कर्मचारी मौके पर हैं। हादसे में घायल हुए दो लोगों को शहर के एसएसजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें