फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: पांच दिन की 'अंबे' को 20 बार चाकू से वार कर मारने की कोशिश, सीएम ने अस्पताल में जाना हाल

Sun, 01 Mar 2020 08:09 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट।

सार

Gujarat : tried to stab five day old New Born Baby 20 times, CM Vijay Rupani visits hospital
विज्ञापन
अस्पताल में बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेते गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट जिले में एक नवजात बच्ची को चाकू से वार कर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि बच्ची की जान बच गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से नवजात के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, राजकोट जिले में एक नवजात बच्ची को मारने की कोशिश की गई और उस पर करीब 20 बार चाकू से वार किया गया। बाद में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रविवार को राजकोट के अमृता अस्पताल का दौरा किया और नवजात के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। जिलाधिकारी ने मासूम के इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की है। बच्ची को 'अंबे' नाम दिया गया है।

गांव में लावारिस हालात में मिली थी बच्ची
माहिक और थेबाचाड़ा गांवों के बीच खुले मैदान में बुधवार को एक नवजात बच्ची मिली थी। मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे कुछ लड़कों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी थी। लड़कों ने देखा कि एक कुत्ता अपने दांतों में बच्ची को दबाकर को ले जा रहा था।
विज्ञापन


लड़कों ने नवजात को किसी तरह कुत्ते से बचा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। बच्ची के शरीर पर करीब 20 बार चाकू से वार किए जाने के जख्म थे। मासूम को तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल की डॉ. दिव्या बरार ने बताया कि यहां लाए जाने पर उसकी पीठ पर कम से कम 20 चाकू के घाव थे। उसके मुंह में मिट्टी थी और वह सांस नहीं ले पा रही थी, लेकिन अब उसकी हालत स्थिर है। बाद में बच्ची को राजकोट के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें