फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गाजा पीड़ित बन मस्जिदों से जबरन वसूली करने वाले सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Sat, 23 Aug 2025 09:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस ने एक सीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर गाजा युद्ध के पीड़ितों के नाम पर गुजरात की मस्जिदों से धन जुटाने वाले एक गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गाजा पीड़ित बनकर मस्जिदों से जबरन वसूली करने वाले एक सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अली मेघात अलजहर नाम के एक सीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह इस पैसे का इस्तेमाल ऐशो-आराम की जिंदगी जीने में कर रहा था। 

विज्ञापन


अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के बाद उसके तीन साथी भूमिगत हो गए हैं। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि वसूले गए पैसे का इस्तेमाल किस काम में किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। अली मेघात अलजहर को हिरासत में लेने, काली सूची में डालने और निर्वासित करने की कार्रवाई की गई है। 

क्या है मामला?
दरअसल, पुलिस ने एक सीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर गाजा युद्ध के पीड़ितों के नाम पर गुजरात की मस्जिदों से धन जुटाने वाले एक गिरोह का सदस्य है। अहमदाबाद अपराध शाखा ने बताया कि ऐसी गतिविधियां देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसियां इसके पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू
अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'गाजा पीड़ितों के नाम पर मस्जिदों से धन जुटाने के आरोप में एक सीरियाई गिरोह के सदस्य को हिरासत में लिया गया है। उसके तीन साथी फरार हैं।' अपराध शाखा के मुताबिक, आरोपी पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। वे देश के पर्यटक वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले कार्यों में लिप्त थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली के लिए धन जुटा रहा था। अपराध शाखा ने गिरफ्तार आरोपियों को काली सूची में डालने और निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें