फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 CM बने गुजरात 'महाशपथ ग्रहण' के गवाह, PM-शाह समेत NDA के दिग्गजों ने दिखाई ताकत

Tue, 26 Dec 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
गुजरात: सीएम समेत 20 मंत्रियों ने ली शपथ - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुजरात में मंगलवार को विजय रूपाणी ने 18 राज्यों के सीएम की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सियासी दिग्गज पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में रूपाणी समेत 20 मंत्रियों ने शपथ ली। 
विज्ञापन


पढ़ें: जाधव की मां और पत्नी पहुंचीं विदेश मंत्रालय, सुषमा स्वराज से की मुलाकात

खास बात यह रही कि इसमें पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला, गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर उपस्थित थे।  

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से सचिवालय मैदान तक रोड शो किया। इस रोड शो में बीजेपी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो के दौरान भारी भीड़ दिखाई दी और पीएम मोदी के नारे लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया।
विज्ञापन


पीएम के रोड शो के दौरान जनता भी उत्साहित नजर आई। जगह-जगह लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ पीएम का स्वागत किया, पीएम ने भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।पीएम जब शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।

पढ़ें: उरी और श्रीनगर हमले में शामिल तीन फुट का आतंकी नूर मोहम्मद ढेर

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी उनकी मुलाकात चर्चा का विषय रही। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नीतीश कुमार मंच पर एक ही जगह बैठे दिखे, लेकिन दोनों के बीच कोई खास बातचीत नजर नहीं आई। पीएम ने मंच पर सबसे ज्यादा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें