फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सुरत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 317 करोड़ के नकली नोटों के साथ छह गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2022 10:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात

सार


पुराने और नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी काले धन को सफेद करने का झांसा देकर भी लोगों से ठगी करते थे।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने नकली नोटों के साथ छह को गिरफ्तार किया है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरत पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 67 करोड़ के पुराने नोट और 317 करोड़ रुपये के नए नकली नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने इन जाली नोटों को छापने वाले प्रिंटर को जब्त करने के लिए दो अतिरिक्त टीमें गठित की हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 489, 406, 420, 201 और 120 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितेश कुमार हंसराज ने बताया कि सूचना के आधार पर 29 सितंबर को पुलिस ने एक एंबुलेंस से 25 करोड़ 80 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए थे। साथ ही इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर 52 करोड़ रुपये पुराने और 12 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए थे। तभी से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वह पकड़े गए अन्य व्यक्तियों को जाली नोट की आपूर्ति करता था। उसने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली में कूरियर कार्यालय खोले हुए है। जैन उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में नकली नोटों की छपाई करवाता था और उन्हें अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र में गोदाम बनाकर उसमें नकली नोट छिपाए हुए थे। पुलिस की माने तो अकेले मुंबई से ही 227 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें