फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत में मेरठ जैसा हत्याकांड: इस बार ड्रम नहीं, सीमेंट से भरे बक्से में छिपाई गई लाश; कैसे हुआ खुलासा?

Mon, 27 Apr 2026 04:46 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत (गुजरात)

सार

गुजरात के सूरत से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्श ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारकर उसके शव को सीमेंट से भरे बक्से में छिपाया। इस मामले का खुलासा कैसे हुआ, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शिल्पा साल्वी - फोटो : इंस्टाग्राम/शिल्पा साल्वी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर इंसान की रूह कांप जाएगी। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसने शव को एक लकड़ी के बक्से में छिपाकर उसमें सीमेंट भर दिया। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान विशाल साल्वी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी शिल्पा साल्वे (39 वर्षीय) पेशे से डाइटिशियन हैं और चार दिन पहले लापता हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने सामान्य गुमशुदगी की जांच शुरू की। लेकिन जांच के शुरुआती चरण में मामला अचानक बदल गया।  

जांच की दिशा कैसे बदली?
दंपति के घर से एक हाथ से लिखा नोट मिला। इस नोट को कथित पर विशाल ने ही लिखा था। यह नोट उनके नाबालिग बेटे को मिला और उसने इसे पुलिस को दे दिया। नोट में लिखा था कि उसने बहुत बड़ी गलती की है। शिल्पा अब जीवित नहीं हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या के शक में बदल दिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी से जुड़ी एक और पुरानी व खाली पड़ी संपत्ति का पता चला। यह संपत्ति सलाबतपुरा थाना क्षेत्र में है। जब पुलिस ने उस बंद घर को खोला तो कमरे के एक कोने में रखे लकड़ी के बक्से से तेज बदबू आ रही थी। 

बक्से में क्या मिला?
पुलिस को बक्से के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिला। इसे कच्चे सीमेंट से ढककर छिपाया गया था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हत्या गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने से चार से पांच दिन पहले की गई थी।

पुलिस ने क्या कहा?
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कनन देसाई ने बताया कि जांच गुमशुदगी की शिकायत से शुरू हुई थी। लेकिन हाथ से लिखा नोट मिलने के बाद मामले की दिशा बदल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ढोंगी अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ीं, एसआईटी ने सातवें अपराध में किया गिरफ्तार

हत्या की वजह क्या है?  
■ शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
■ आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य संबंध पर शक था।
■ इसी शक को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।
■ आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
■ सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें