फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : 25 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी सरदार पटेल की प्रतिमा, 31 को पीएम मोदी करेंगे अनावरण 

Sun, 26 Aug 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
विज्ञापन
Statue of Unity
विज्ञापन

गुजरात में बन रहे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। दुनिया की सबसे ऊंची वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा 25 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है, ये दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। अभी चीन के हेनान में बुद्ध की 153 मीटर ऊंची प्रतिमा सबसे ऊंची है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


इसे बनाने में 2989 करोड़ रुपए की लागत आई है। ये प्रतिमा सरदार सरोवर बांध से एक किलोमीटर दूर नर्मदा नदी में एक छोटे से द्वीप संधू बेत पर है। गुजरात सरकार के मुताबिक प्रतिमा का स्टील ढांचे का काम 20 सितंबर तक, कांसे का काम 10 अक्टूबर और फिनिशिंग 25 अक्टूबर तक हो जाएगी। 

रोजाना 15 हजार के आने का अनुमान 

3700 मजदूर और 250 इंजीनियर और काम कर रहे हैं। इसे देखने रोज 15 हजार लोगों के आने का अनुमान है। प्रोजेक्ट के शुरू होने पर हर साल 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। चार साल में यह काम पूरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें