फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: झील में डूबने से चार बच्चों और एक महिला की मौत, बकरियां चराने गए थे सभी पीड़ित

Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन (गुजरात)

सार

Gujarat: गुजरात के पाटन जिले में रविवार को एक झील में डूबने से चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। यह घटना चानासमा तालुका के वडावली गांव में हुई। ये सभी बकरियां चराने के लिए गए हुए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पाटन जिले में रविवार की शाम एक झील में डूबने से चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बच्चे का फिसला पैर, बचाने के लिए सभी झील में कूदे
घटना जिले के चानासमा तालुका के वडावली गांव के बाहरी इलाके में हुई। एक पुलिस ने बताया कि मृतक बकरियां को चराने वाले थे। जब ये लोग झील के पास बकरियां चरा रहे थे, तो उनमें से एक का पैर फिसल गया और वह झील में गिर गया। बाकी लोग उसे बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन सभी उसमें डूब गए। 
 
मौके पर पहुंचे गांववाले, अस्पताल में कराया भर्ती
इसके बाद गांववालों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इन पांचों को झील से बाहर निकाला और उन्हें चानासमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनमें चार बच्चे शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में कौन-कौन शामिल
चानासा तालाथी जयंती परमान ने इस घटना की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, 108 एंबुलेंस को शाम करीब आठ बजे आपात कॉल मिली थी। पुलिस ने मृतकों की  हचान सिमरन सिपाही (13 वर्षीय), मेहरा मलिक (9 वर्षीय), अब्दुल मलिक (10 वर्षीय), सोहेल कुरैशी (16 वर्षीय) और फिरोजा मलिक (32 वर्षीय) के रूप में की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें