सोनिया गांधी द्वारा अपनी किताब में गुजरात दंगों पर की गई टिप्पणी से विवाद हो गया है। अब गुजरात दंगों की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने भी सोनिया गांधी के दावों को खारिज कर दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव जारी होने के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। अब गुजरात दंगों को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भी विवाद हो गया है। दरअसल सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया है कि साबरमती एक्सप्रेस की बोगियों में आग लगने की वजह अभी भी विवादित है। जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे। हालांकि गुजरात दंगों की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे पुलिस अधिकारी राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी की दावे को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस ने क्या बताया?
राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी कि किताब में किए गए दावे पर कहा है, 'जांच पूरी हो चुकी है, दोषियों को सजा भी मिल चुकी है। यह आग जानबूझकर लगाई गई थी, जिसमें किसी ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं है। दूसरी बात, इसमें सिर्फ S6 बोगी को निशाना बनाया गया था और उसी में आग लगाई गई थी।'
राकेश अस्थाना ने कहा, 'जहां तक आग लगने के कारण का सवाल है, तो यह मामला मुख्य रूप से फोरेंसिक साक्ष्यों पर आधारित है। इसकी पुष्टि गवाहों के बयानों से भी होती है। जली हुई बोगी और उसके आसपास के इलाकों की फोरेंसिक जांच ने दोषियों को सजा दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।'