फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर और जाला ने की क्रॉस वोटिंग

Fri, 05 Jul 2019 05:10 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस के बागी विधायक अल्पेश ठाकोर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर, धवलसिंह जाला ने शुक्रवार को राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान के बाद गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। गांधीनगर में विधानसभा परिसर में आज सुबह गुजरात दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।

विज्ञापन


भाजपा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगल जी ठाकोर को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने चंद्रिका चुडास्मा और गौरव पांड्या को उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात से राज्यसभा की खाली हुई दो सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। ये दोनों सीटें अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा में चुने जाने के कारण खाली हुई हैं। मतदान के दौरान कांग्रेस के पर्यवेक्षक अश्विन कोतवाल ने कहा है कि अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला ने क्रॉस वोटिंग की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के बागी विधायक अल्पेश ठाकोर ने राज्यसभा चुनावों को लेकर कहा, 'मैंने अंतरात्मा की आवाज से मतदान किया और राष्ट्रीय नेतृत्व को ध्यान में रख के किया। जो पार्टी जनाधार खो चुकी है और जिस पार्टी ने हमारे साथ द्रोह किया, उसको मद्देनजर रख के वोट किया है।'


रधनपुर से विधायक ठाकोर ने आगे कहा, 'मैं राहुल गांधी पर भरोसा कर कांग्रेस में शामिल हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया। हमारा बार-बार अपमान हुआ। इसीलिए मैंने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दिया।'


वहीं, बायड से विधायक धवल सिंह जाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग हमें और अन्य लोगों को बार-बार अपमानित कर रहे थे। नेता पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं की बात ही नहीं सुन रहे थे। इन सब चीजों को देखते हुए मैंने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।


इससे पहले खबर आई थी कि विधायकों को क्रास वोटिंग से बचाने के लिए पार्टी राजस्थान के माउंट आबू भेज रही है। लेकिन, एन वक्त पर पार्टी ने अपना विचार बदल दिया और उन्हें बनासकांठा के बलराम रिजॉर्ट भेज दिया। कांग्रेस ने विधायकों को बनासकांठा भेजने को पार्टी का एक दिवसीय 'शिविर' बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें