फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद पटेल की जीत से कांग्रेस में दौड़ी खुशी की लहर, आधी रात को मनाया जश्न, बधाईयों का लगा तांता

Wed, 09 Aug 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
Congress
विज्ञापन
दिनभर की गहमागहमी के बाद गुजरात राज्यसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार की देर रात आए। जिसमें अमित शाह और स्मृति ईरानी के साथ-साथ कांग्रेस के अहमद पटेल भी बाजी मार गए। सूत्रों के मुताबिक, पटेल को 44 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


इसी जीत के साथ कांग्रेस में आगे के लिए बहुत बड़ी उम्मीद जगी है। वहीं, पटेल की जीत को भाजपा के लिए बड़ा झटका भी बताया जा रहा है। पटेल की जीत की आधिकारिक घोषणा सुन पार्टी के आलाकमान नेताओं और कार्यकर्तोओं का खुशी की ठिकाना नहीं है।
 

कांग्रेस को नहीं तोड़ सकती बीजेपी

Congress
​जहां एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता आधी रात को जीत के जश्न में पटाखे जला रहे हैं तो वहीं पार्टी से जीत की बधाईयों का भी तांता लग चुका है। भरुच में पटेल की जीत को लेकर जोर-शोर से नारे लगाए जा रहे हैं। अहमद पटेल ने उनकों वोट देने वाले सभी विधायकों को धन्यवाद कहा है।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि इस चुनाव में धनबल, बाहुबल नहीं जीत सका, बीजेपी, कांग्रेस के कमजोर विधायकों को तोड़ सकती है लेकिन पार्टी को नहीं।  Money, muscle&manipulation couldn't win #GujaratRSPolls. BJP can break few weak Cong MLAs, but cannot break the party, tweets P.Chidambaram — ANI (@ANI) August 8, 2017


अहमद पटेल ने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और हम आम चुनाव में जीत हासिल करेंगे।  Under Rahul Gandhi's leadership Congress will be strengthened and we will win elections: #AhmedPatel after winning #GujaratRSPolls pic.twitter.com/oaW9hD1iVc — ANI (@ANI) August 8, 2017


 
विज्ञापन

congress
इस कड़ी में कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने कहा कि पार्टी के लिए यह एक कठिन जीत वाली लड़ाई थी, सरकार ने जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार ये लोकतंत्र की जीत है।'   It was a hard won battle. Govt tried hard but ultimately democracy won. Congratulate Ahmed Patel Ji: Renuka Chowdhury, Cong #GujaratRSPolls pic.twitter.com/I3k8QDWrJ0 — ANI (@ANI) August 8, 2017


कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि ये सच की जीत है और अंहकार को हार से पीड़ित हुआ है।  Truth has won and ego has suffered defeat. BJP's claims were proved hollow: Congress' RS Surjewala on #AhmedPatel's victory #GujaratRSPolls pic.twitter.com/Ow0pM5FBz9 — ANI (@ANI) August 8, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें