फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट: मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह; मौसम विभाग ने क्या कहा?

Thu, 30 Jul 2026 03:22 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, अहमदाबाद।

सार

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर गुजरात में कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। अहमदाबाद समेत दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में अत्यधिक बारिश का अनुमान है। जानिए किन जिलों में अलर्ट जारी हुआ और कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम।
विज्ञापन
गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए अहमदाबाद समेत गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहुत अधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक अशोक कुमार दास ने बताया कि अहमदाबाद सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने असामान्य बारिश की भी संभावना जताई है।

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
निदेशक अशोक कुमार दास ने कहा कि अगले एक हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 30 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को नर्मदा जिले में भारी बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण गुजरात के अहमदाबाद, बोटाद, जामनगर, आनंद, वडोदरा, छोटाउदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमण, दादर नगर हवेली में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। अहमदाबाद में शुक्रवार को 8 इंच तक बारिश हो सकती है, जबकि नर्मदा में 12 इंच तक वर्षा का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें: संसद में गृह मंत्री की गैरमौजूदगी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, पूछा- सदन आने से क्यों डर रहे हैं?
विज्ञापन


किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट?
वहीं, सुरेंद्रनगर, राजकोट, अमरेली, गांधीनगर, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कच्छ, मोरबी, वाव, थराद, पाटन, महेसाणा, बनासकांठा, गांधीनगर समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

एक अगस्त को कहां भारी बारिश की संभावना?
उन्होंने यह भी बताया कि एक अगस्त को भी अहमदाबाद और आनंद में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। पाटन, वाव, थराद और बनासकांठा इलाके में एक अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है। डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने बताया कि महेसाणा, साबरकांठा और अरवल्ली में भी भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें