फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 : संक्रमित मरीजों के इलाज की अनुमति नहीं होने के बाद भी हो रहा था इलाज, अस्पताल बंद

Thu, 10 Dec 2020 04:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक निजी अस्पताल को बंद कर दिया गया है क्योंकि यह कोविड-19 अस्पताल नहीं होने के बाद भी संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहा था। शहर की नगर निकाय इकाई ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को जांच के दौरान अहमदाबाद नगर निगम की एक टीम ने पाया कि नरोदा क्षेत्र के आत्मीय अस्पताल में कोविड-19 के 13 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरटी-पीसीआर या एंटीजन जांच के बदले अस्पताल उच्च क्षमता वाले कंप्यूटरकृत टेमोग्राफी (एचआरसीटी) स्कैन की मदद से बीमार मरीजों का पता लगा रहा था और स्कैन परिणाम के आधार पर कोविड-19 मरीजों को भर्ती कर रहा था।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में बताया गया कि मरीजों के इलाज संबंधी कागजातों का मुआयना करने पर पाया गया कि उन्हें इलाज के लिए रेमडेसिवीर दवाई दी गई। इस अस्पताल को कोविड-19 मरीजों का इलाज करने की अनुमति नहीं है और इसे बुधवार को बंद कर दिया गया। इस संबंध में अस्पताल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें