फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की गुजरात इकाई के लिए थोकबंद नियुक्तियां, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी 

Mon, 19 Nov 2018 09:26 PM IST
भाषा, नयी दिल्ली
विज्ञापन
Ashok gehlot - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने सोमवार को अपनी गुजरात प्रदेश इकाई के लिए उपाध्यक्षों, महासचिवों और प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन


गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 22 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और 11 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 169 सचिव, छह सचिव (प्रोटोकॉ़ल) और सात संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। 

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में 48 लोग शामिल किए गए हैं तो 41 लोगों को स्थायी आमंत्रित सदस्य और 54 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें