कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने डाला वोट।
- फोटो : ANI
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भरूच के अलंकेश्वर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बदलाव का चुनाव है। दो साल पहले ही अहमद पटेल का निधन हो गया था।
कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम बदलाव की वकालत कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को बदला गया, ताकि वे एंटी-इनकंबेंसी महसूस कर सकें। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा को यहां आसानी से जीत नहीं मिलेगी। अंकलेश्वर में कांटे की टक्कर है।
अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल।
- फोटो : ANI
इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा उन्हें चुनावी मैदान में ना उतारने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मुद्दे पर सवालों को लेकर कहा कि फिलहाल, मैं पहले चीजों को देखूंगी और समझूंगी। इसके लिए मैं जनता के बीच जाऊंगी उनके मुद्दों और समस्याओं को समझूंगी। उसके बाद मैदान में आऊंगी।
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल से इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि क्या वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इस पर मुमताज ने कहा कि 'एक साल बाद देखते हैं।'