फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी नहीं कर सकेंगे राजनीतिक पोस्ट

Wed, 22 Jul 2020 03:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
Gujarat police
विज्ञापन

गुजरात में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए आचार संहिता जारी की गई है। अब कोई भी जवान या अधिकारी सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल राजनीतिक विचारधारा के लिए या सरकार के खिलाफ नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन


हाल ही में पुलिसकर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ऑनलाइन अभियान चलाया था, जिसे फेसबुक और ट्विटर पर काफी समर्थन मिला। इसके बाद गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा ने आचार संहिता जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया है कि पुलिसकर्मी इंटरनेट पर राजनीतिक राय व्यक्त नहीं करें और सरकार विरोधी किसी मुहिम से दूर रहें।

मौजूदा कानून के तहत सरकार के खिलाफ किसी सामग्री के छापने या प्रकाशन को लेकर पुलिसकर्मियों पर पाबंदी है, लेकिन पहली बार सोशल मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में आचार संहिता जारी की गई है। झा ने बताया, वेतन वृद्धि के लिए हिंसक आंदोलन में भागीदारी को लेकर पुलिसकर्मियों को गुमराह करने के संबंध में गांधीनगर में तीन लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें