फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat police: असम से गुजरात लाये जा रहे हिस्ट्रीशीटर ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Wed, 31 Dec 2025 09:10 PM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद

सार

गुजरात पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश एक हिस्ट्रीशीटर को भारी पड़ी। असम से गुजरात लाए जा रहे आरोपी ने रास्ते में पुलिसकर्मी पर हमला किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब कि जब आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम आरोपी को असम से गुजरात ला रही थी। इस दौरान आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला कर भागने की कोशिश की। 
विज्ञापन


ये भी पढे़: Gujarat: सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 22 फायर टेंडर मौके पर; 100 से अधिक दमकलकर्मी जुटे

आरोपी के पैर में लगी गोली
गुजरात पुलिस के स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी की पहचान अशोक पंवार उर्फ अशोक बिश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। फिलहाल वो दाहोद के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आरोपी पर 27 से अधिक मामले हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक, बिश्नोई के खिलाफ गुजरात में 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 'गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम' (जीसीटीओसी) और शराबबंदी कानूनों के तहत गंभीर अपराध शामिल हैं। वह पिछले एक साल से सात से अधिक मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस महानिदेशक ने उसकी सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

असम से हुई थी गिरफ्तारी
राजस्थान के जालोर जिले का रहने वाला बिश्नोई 29 दिसंबर की सुबह असम के गुवाहाटी से पकड़ा गया था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसे दिसपुर इलाके के एक होटल से दबोचा था। असम में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस उसे और दो अन्य संदिग्धों को गाड़ियों से गुजरात ला रही थी।

आरोपी ने की भागने की कोशिश
पुलिस ने बताया कि 30 दिसंबर की रात, जब गाड़ियां दाहोद जिले में लिमड़ी-लिंखेड़ा सड़क से गुजर रही थीं, बिश्नोई ने अचानक गाड़ी चला रहे पुलिस उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पर हमला कर दिया। उसने कथित तौर पर वाहन की सुरक्षा पेटी (सीट बेल्ट) अधिकारी के गले में लपेट दी और उनका गला घोंटने की कोशिश की। चेतावनी देने के बावजूद उसने अपनी पकड़ ढीली नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढे़: Gujarat Fire: भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली
विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारी की जान बचाने और आरोपी को भागने से रोकने के लिए, पुलिस निरीक्षक आर. जी. खांट ने अपनी सरकारी पिस्तौल से गोली चलाई। गोली बिश्नोई के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसने अधिकारी को छोड़ दिया। इसके बाद उसे तुरंत दाहोद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। इस घटना के बाद, बिश्नोई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने का एक नया मामला दर्ज किया गया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें