फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: गोधरा में कंटेनमेंट जोन सील करने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने किया पथराव

Fri, 01 May 2020 12:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
गोधरा में पुलिस पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात में लॉकडाउन लागू करा रहे पुलिसकर्मियों पर हमले की लगातार नई घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला राज्य के पंचमहल जिले का है। यहां के गोधरा क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन को सील करने गई पुलिस पर गुरुवार शाम हमला किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस गोधरा में नए कोविड-19 मामलों के मद्देनजर इलाकों को सील करने के लिए गई थी। लेकिन स्थानीय लोग पुलिस पर भड़क गए और उन पर पथराव कर दिया। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।


अब तक गोधरा में कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं। ताजा मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने का फैसला किया। मंगलवार को अधिकारियों ने वार्ड नंबर तीन, छह और नौ को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का निर्णय लिया। इसके बाद, गुरुवार को पुलिस ने चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर क्षेत्र में सभी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस ने कंटेनमेंट जोन में सीलिंग अभियान चलाकर प्रवेश और निकास बिंदुओं को बंद करना शुरू किया। वैसे ही स्थानीय निवासियों ने इस पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया और पुलिस पर पथराव कर दिया। 

पंचमहल जिले की एसपी लीना पाटिल ने बताया कि कंटेनमेंट क्षेत्र में पुलिस बैरिकेडिंग के लिए पहुंची, जिसको लेकर लोगों ने विरोध किया और पुसिल पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि पथराव कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के प्रयास में उन पर पांच आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस ने दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है जो भीड़ का हिस्सा थे। फिलहाल स्थिति काबू में है। 
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें