गुजरात पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से फर्जी पास बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें इसे लेकर एक विश्वसनीय सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी। इसी के तहत इन लोगों की गिरफ्तारी की गई। वे एक पास के लिए 300 रुपये लेते थे। यह जानकारी राजकोट के एसीपी जेएच सरवैय्या ने दी।