फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में अमित शाह का विरोध, गाड़ी के ऊपर पाटीदारों ने फेंके अंडे

Wed, 08 Mar 2017 07:28 AM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
गुजरात में पाटीदारों ने फेंके अंडे - फोटो : HT
विज्ञापन
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को अपने ही गृह राज्य गुजरात में विरोधों का सामना करना पड़ा। पीएम के गुजरात दौरे के मद्देनजर सोमवार की शाम बीजेपी अध्यक्ष अहमदाबाद पहुंचे थे। तभी पाटीदार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे से हमला कर दिया। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं।
विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सोमवार की रात अमित शाह का काफिला सोमनाथ जा रहा था तभी केशोद के पास उनपर अंडे फेंके गए। बता दें कि दोपहर बाद पीएम सूरत पहुंचेंगे, जहां वो एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे।

बुधवार को पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचनेवाले हैं। क्योंकि यहां कल सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक है, जिसमें मोदी के साथ ही आडवाणी और अमित शाह भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें