फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: पटेल नेता को बतौर सीएम पेश करने पर विचार, PM स्वयं कर सकते हैं ऐलान

Fri, 01 Dec 2017 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
गुजरात चुनाव में भी भाजपा हिमाचल का प्रयोग दोहराने पर विचार कर रही है। पार्टी इसके लिए अचानक मुख्यमंत्री का चेहरा  घोषित कर सकती है। नाराज पटेल समाज को साधने और कांग्रेस से एक बड़ा सियासी मुद्दा छीनने के लिए पार्टी में शीर्ष स्तर पर पाटीदार के किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर गहन मंथन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जनसभा में स्वयं इसका एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- पाटीदारों की 56 सीट ने गुजरात में मचाया राजनीतिक घमासान

दरअसल चुनाव में कांग्रेस पटेल से भेदभाव को बड़ा मुद्दा बना रही है। इसके लिए एक तरफ पाटीदार आंदोलन खड़ा करने वाले हार्दिक पटेल खुद हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोजाना भाजपा पर पटेलों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। ये दोनों नेता केशुभाई और आनंदीबेन पटेल को अपमानित करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं नितिन पटेल की जगह विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाने कर पटेल बिरादरी की अनदेखी बता रहे हैं। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि चेहरा पेश करने के लिए दो दौर की बातचीत हो चुकी है। इस पर अंतिम फैसला मोदी को लेना है, जिन्होंने खुद चुनाव की कमान संभाल रखी है। पार्टी को इस बात की भी आशंका है कि यदि अंतिम समय में पटेल बिरादरी को सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया तो, कहीं यह संदेश न चला जाए कि यह बिरादरी वास्तव में पार्टी से नाराज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें