फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पंचायत चुनाव: उम्मीदवार को मिला सिर्फ अपना ही एक वोट, निकल पड़े आंसू 

Wed, 22 Dec 2021 10:03 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वापी

सार

संतोष हलपाती मतगणना केंद्र के पास उस समय रो पड़े जब उन्हें पता चला कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने ही उन्हें वोट नहीं दिया है।
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में पंचायत चुनाव में एक उम्मीदवार को महज एक ही वोट मिला, और ये वोट उसका खुद का था। प्रत्याशी संतोष हलपाती ने वापी जिले के छरवाला गांव में सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जब नतीजे आए तो पता चला कि उन्हें सिर्फ एक ही वोट मिला है। उन्हें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि परिवार के 12 सदस्य होने के बावजूद उसे सिर्फ एक वोट मिला। हलपाती मतगणना केंद्र के पास उस समय रो पड़े जब उन्हें पता चला कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने ही उन्हें वोट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कम से कम उनकी पत्नी सहित उनके परिवार ने उनके पक्ष में मतदान किया होगा।

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों का वोट नहीं मिलने से दुखी 
हलपति ने कहा कि वह स्थानीय चुनाव में अपनी हार से दुखी नहीं हैं, बल्कि इस बात से दुखी हैं कि उनके परिवार के 12 सदस्यों में से किसी ने भी उन्हें वोट नहीं दिया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, चुनाव आते हैं और जाते हैं, लेकिन मुझे सिर्फ एक वोट मिला...यहां तक कि मेरे परिवार ने भी मुझे वोट नहीं दिया। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार रात तक गुजरात की 8,686 ग्राम पंचायतों में से 6,481 के नतीजे घोषित कर दिए थे। चुनाव दो दिन पहले हुए थे।

पंचायत चुनावों में उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से खड़े होते हैं न कि पार्टी के टिकट पर, हालांकि वे राजनीतिक दलों से संबद्ध हो सकते हैं। ग्राम पंचायत चुनावों में प्रत्येक व्यक्ति को दो वोट डालने होते हैं, एक सरपंच का चुनाव करने के लिए और दूसरा अपने वार्ड के पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें