राजकोट नगर निगम में भाजपा को बहुमत प्राप्त हो गया है। भाजपा ने यहां की 72 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल मतों की गिनती जारी है।
निकाय चुनावों की 576 सीटों में से 349 के रुझान मिल गए हैं। इसमें से भाजपा 286 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे है। अहमदाबाद को छोड़कर अन्य किसी निगम में कांग्रेस दो अंकों पर नहीं पहुंच सकी है। राजकोट की 72 में से 48 सीटों के रुझान आ चुके हैं। यहां सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
भाजपा ने अहमदाबाद सहित सभी छह नगर निगमों में जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा सभी नगर निगमों में एकतरफा बहुमत से जीत हासिल कर रही है। शाम को सात बजे अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में विजय सभा का आयोजन किया गया है। इसमें गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।
अहमदाबाद सहित सभी छह नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। 21 फरवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुए थे। भाजपा 277 और कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है। सूरत में आप 16 सीटों पर आगे चल रही है। वो यहां दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है और कांग्रेस खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं राजकोट में भाजपा को 72 में से 24 सीटों पर जीत मिल चुकी है। रुझानों में भी पार्टी बाकी की 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने अहमदाबाद समेत सभी छह नगर निगमों में भारी बढ़त बना ली थी। अहमदाबाद में भाजपा 53 सीटों पर आगे चल रही है।
जामनगर के वार्ड नंबर 6 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तीन उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है।
गुजरात में आप का खाता खुल गया है। पार्टी को सूरत नगर निगम के वार्ड नंबर 16 की चारों सीटों और वार्ड नंबर 4 की चारों सीटों पर जीत मिली है।
अहमदाबाद की चार सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बढ़त मिली है। पार्टी पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में मैदान में उतरी है।
गुजरात के सभी नगर निगम चुनाव में भाजपा की बढ़त बरकरार है। सभी छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर में भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस का हाल सबसे बुरा है।
सूरत नगर निगम में भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। वार्ड नंबर एक की सभी चार सीटों पर भाजपा जबकि वार्ड नंबर दो की सभी चार सीटों पर आप आगे है। वार्ड नंबर आठ की तीन सीटों पर आप और एक सीट पर भाजपा आगे है। वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 13 की सभी चार-चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि वार्ड नंबर 16 की चार सीटों पर आप आगे है।
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा ने काफी बढ़त बनाई हुई है लेकिन अब आम आदमी पार्टी बड़ा उलटफेर करती हुई नजर आ रही है। आप सूरत के वार्ड नंबर चार की चार और वार्ड नंबर आठ की चार सीटों पर आगे चल रही है।
अहमदाबाद में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना जारी है।
शुरुआती नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। सभी छह नगर निगम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। पार्टी अहमदाबाद में 28, सूरत में 12, वडोदरा में 11, राजकोट में 12, जामनगर में 10 और भावनगर में 11 सीटों पर आगे चल रही है।
गुजरात नगर निगम चुनाव के शुरुआती रूझान आने लगे हैं। अहमदाबाद में भाजपा सात और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। जामनगर में भाजपा चार और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। भावनगर में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं राजकोट में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। इसके अलावा सूरत में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वडोदरा में भी भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
छह नगर निगम के लिए हुए चुनाव में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। आज भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 91, अन्य पार्टियों के 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।
इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है। भाजपा का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के सामने एक प्रभावी विकल्प होगी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है।
गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। ये परिणाम ऐसे समय पर आएंगे जब कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। चुनाव में सतारूढ़ भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी। इससे पहले पंजाब निकाय चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली थी।
गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।
मतदान होने के बाद राज्य चुनाव आयुक्त संजय प्रसाद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगी।
मतगणना से पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जीत का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट किया. 'हमें भरोसा है कि भाजपा नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करेगी'।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनदर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी अहम हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी चुनाव मैदान में है।