फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: मोरबी में बड़ा हादसा, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का स्लैब गिरा, रेस्क्यू दल ने शुरू किया बचाव अभियान

Sat, 09 Mar 2024 02:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी

सार

मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक दुर्लभजीभाई देथरिया का कहना है कि मोरबी में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। भराई के दौरान एक स्लैब गिर गया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
मोरबी में हुआ सड़क हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है, जो नई इमारत की पहली मंजिल पर भराई के काम के दौरान हुई। कॉलेज अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर मलबे में फंसा हुआ, जिसे बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे

विज्ञापन

मोरबी के अग्निशमन अधिकारी, देवेंद्र सिंह जड़ेजा ने बताया कि रात लगभग 8 बजे फायर स्टेशन पर कॉल आया। कॉल पर जानकारी दी गई कि मेडिकल कॉलेज का एक साइड स्लैब गिर गया है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और चार लोगों का बचाव किया। एक व्यक्ति अभी भी फंसा हुआ था। केवल उसका चेहरा दिखाई दे रहा है। उसका पूरा शरीर स्लैब और कंक्रीट के बीच फंसा हुआ है। लगभग 3 बजे सुबह हमने उसे भी बचाया और अस्पताल रेफर किया.



विधायक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही
मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक दुर्लभजीभाई देथरिया का कहना है कि मोरबी में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। भराई के दौरान एक स्लैब गिर गया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें