फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Bridge Collapse: पुल टूटने के बाद हर तरफ भगदड़, वीडियो में देखें लोगों ने कैसे बचाई जान

Sun, 30 Oct 2022 10:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोरबी

सार

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी नदी तैरकर किनारे पर आने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुजरात के मोरबी में हुआ हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मोरबी में करीब 142 साल पुराने संस्पेशन पुल के अचानक टूटने से 400-500 लोग नीचे बह रही मच्छु नदी में गिर गए। अब तक 60 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया गया है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के नदी में समाने के बाद आसपास भगदड़ मच गई। हादसे के बाद जहां कई लोग नदी में ही डूब गए तो वहीं कुछ लोग जान बचाने के लिए छटपटाते दिखे। कुछ लोग नदी से तैरकर किनारे पर भी आ गए।
विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी नदी तैरकर किनारे पर आने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया है कि नदी में इतने लोगों के गिरने की वजह से स्थानीय प्रशासन को भी रेस्क्यू चलाने में दिक्कत आईं। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ को भी उतारा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें