फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: गांधीनगर में प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग, आठ घंटे बाद भी काबू पाने की कोशिश जारी; वायुसेना भी जुटी

Sat, 17 Oct 2026 09:55 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, गांधीनगर

सार

गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल तालुका स्थित सिंघल इंडस्ट्रीज की प्लास्टिक फैक्टरी में शनिवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आठ घंटे से अधिक समय बाद भी आग बुझाने का अभियान जारी था। फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल तालुका में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का अभियान आठ घंटे से अधिक समय तक जारी रहा, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में अब तक किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। कलोल के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी असलम चौहान ने बताया कि आग सुबह करीब 11 बजे मोटी भोयण गांव स्थित सिंघल इंडस्ट्रीज में लगी। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसे हालात: 25 घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु; बारिश के बीच मची अफरा-तफरी

कई जगहों से पहुंचीं दमकल की टीमें
आग पर काबू पाने के लिए कड़ी, अहमदाबाद, गांधीनगर, कलोल और मानसा से दमकलकर्मियों और अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया। इस अभियान में भारतीय वायुसेना के जवान भी शामिल हुए। इसके बावजूद आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पॉलिमर और सॉल्वेंट जैसे रसायन रखे हुए थे। इन ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग बुझाने का काम चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऑपरेशन क्रिस्टल हंट: एनसीबी ने ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कलोल के पुलिस उपाधीक्षक आर. एम. सरोडे ने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने से फैक्टरी को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल, दमकलकर्मी और अन्य बचाव दल आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें