फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के गांधीनगर सीट से अमित शाह की जीत तय

Thu, 23 May 2019 12:26 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट पर आए रुझानों में अमित शाह सबसे आगे चल रहे हैं। अमित शाह इस सीट पर 255,372 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस वीआईपी लोकसभा सीट से शाह की जीत तय मानी जा रही है। गांधीनगर, गुजरात की राजधानी है और भारतीय जनता पार्टी की पारंपरिक सीट मानी जाती है। इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कई दशकों तक एकक्षत्र राज किया। आडवाणी यहां से 1998 से लेकर 2014 तक के चुनाव जीतते रहे, लेकिन इस बार पार्टी ने इस सीट से अमित शाह को मैदान में उतारा।  गांधीनगर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी 1991 में लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने अमित शाह को चुनौती देने के लिए डॉक्टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के चावड़ा अमित शाह से काफी पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर उत्तर, घाटलोडिया, साबरमती, कलोल, वेजलपुर, साणंद, नारणपुरा विधानसभा सीट आती हैं। 

 2014 में इस सीट पर लालकृष्ण आडवाणी ने कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल को करारी शिकस्त दी थी। लालकृष्ण आडवाणी को 773,539 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के  ईश्वरभाई पटेल को 290,418 वोट मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें