फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में शेरनी ने ली पांच महीने के बच्चे की जान, तेंदुए तीन साल की बच्चे को मारा

Tue, 09 May 2023 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वन कर्मचारियों की टीम इलाके की छानबीन में जुटी हुई है। शेरनी को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया है। इसके अलावा दो पशु चिकित्सकों को भी तैयार रखा गया है। 
विज्ञापन
Lioness and Leopard - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अमरेली जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक शेरनी और एक तेंदुए ने एक शिशु और तीन साल के एक बच्चे को मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शेरनी मंगलवार सुबह पांच महीने के शिशु को उठाकर ले गई। शुशु अपने परिवार के साथ लिलिया तालुका के खारा गांव के पास खुले में सो रहा था।
विज्ञापन


उप वन संरक्षक जयन पटेल ने कहा- "बच्चे की खोपड़ी उस स्थान से आधे किमीं की दूरी पर मिला जहां से उसे उठाया गया था। पैरो के निशान और स्थानीय लोगों के मुताबिक हमें यकीन है कि यह काम शेरनी का ही।" 

वन कर्मचारियों की टीम इलाके की छानबीन में जुटी हुई है। शेरनी को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया है। उन्होंने बताया कि दो पशु चिकित्सकों को भी तैयार रखा गया है। 
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में सावरकुंडला तालुका का करजला गांव में एक तीन साल के बच्चे को तेंदुआ ने सोमवार की रात को मार डाला। वन कर्मचारियों ने इस घटना के बाद तेंदुए को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें