फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात कांग्रेस में उथल-पुथल, आज अपने बर्थडे पर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं वाघेला

Fri, 21 Jul 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला पार्टी छोड़ने का आज यानि शुक्रवार को ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में एक सम्मेलन करने वाले हैं, जिसमें गुजरात से कांग्रेस के विधायक दिल्ली तलब हुए हैं। दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में उथल-पुथल शुरू हो गई है और ऐसा माना जा रहा है कि वाघेला इस मैदान में बतौर सीएम उम्मीदवार उतरना चाहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन ऐसे आसार नहीं दिखने पर वे पार्टी से अलग होने का फैसला ले सकते हैं। उनके बेटे महेश वाघेला ने दिल्ली के गांधीनगर में होने वाले सम्मेलन की जानकारी दी। हालांकि महेश वाघेला ने बताया कि शंकर सिंह वाघेला कभी रिटायर नहीं होंगे। बता दें कि शंकर सिंह वाघेला की 40 साल की राजनीति में वे देश की दोनों बड़ी पार्टियों से जुड़े रहे हैं। करीब 6 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके वाघेला 1977 में पहली बार सांसद बने थे।

इसके बाद 1995 में जब बीजेपी की जीत हुई, जिसमें वाघेला ने अहम रोल निभाया, लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया। इससे नाराज वाघेला ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया और 1996 में अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय जनता पार्टी बनाई। फिलहाल में गुजरात में विपक्ष के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें