फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Rath Yatra: जलयात्रा के साथ जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ; श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए AI-ड्रोन की मदद

Wed, 11 Jun 2025 09:49 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। बुधवार को जलयात्रा के साथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। रथयात्रा महोत्सव में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। 
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव शुरू हो चुका है। बुधवार को जल यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। गुजरात पुलिस ने मुख्य रथ यात्रा जुलूस के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए कमर कस ली है। ड्रोन और एआई सॉफ्टवेयर के जरिये भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी संत दिलीपदास महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की जल यात्रा में विभिन्न संतों और धार्मिक नेताओं के साथ अन्य श्रद्धालु पूरी आस्था और खुशी के साथ भाग ले रहे हैं। यात्रा बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई है। जल यात्रा के दौरान साबरमती नदी से 108 घड़ों में पवित्र जल भरकर मंदिर लाया जाएगा और जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अब मेडिकल कॉलेजों में तीन साल में बदले जाएंगे विभाग प्रमुख, NMC का नया मसौदा जारी; नियमों में किए बदलाव
विज्ञापन


पुलिस ने भगदड़ से निपटने के लिए बनाया प्लान
बंगलूरू समेत अन्य जगहों पर भगदड़ की घटनाओं ने निपटने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने कहा कि बंगलूरु सहित सामूहिक समारोहों से जुड़ी हाल की घटनाओं से संकेत लेते हुए अहमदाबाद अपराध शाखा एक एआई-संचालित सॉफ्टवेयर की मदद लेगी। पुलिस के अनुसार 27 जून को होने वाले भव्य समारोह में 14 से 15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने कहा कि एआई प्रणाली के तहत, पुलिस नियंत्रण कक्ष में विजुअल एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर यात्रा मार्ग पर तैनात सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लाइव वीडियो फीड प्राप्त करेगा। इससे अनुमान लगाया जा सकेगा कि उस विशेष स्थान पर कितने लोग मौजूद हैं तथा कितने लोग थोड़े समय में वहां पहुंचने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: हम दो-हमारे दो से नीचे पहुंची भारत की जन्म दर, महिलाएं औसतन पैदा कर पा रहीं 1.9 बच्चे, जानें आंकड़े
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर लोगों की गिनती करेगा। उस स्थान की अधिकतम क्षमता की गणना करेगा और भविष्य में उस स्थान पर लोगों के आने के बारे में पुलिस को सचेत करेगा। यह प्रणाली हमें समय पर कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल को भेजने और यातायात को डायवर्ट करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि एआई संचालित प्रणाली किसी विशेष स्थान की अधिकतम क्षमता, वर्तमान भीड़ घनत्व और भविष्य में आने वाली भीड़ की गणना करने में सक्षम है।



पुरी में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा शुरू
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा शुरू हो रही है। भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है जो वार्षिक रथ यात्रा उत्सव की शुरुआत को चिह्नित करता है। भाई-बहन भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के औपचारिक स्नान अनुष्ठान को 'स्नान उत्सव' के रूप में जाना जाता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें