फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट के बाद अब गुजरात हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Mon, 15 Sep 2025 04:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात हाईकोर्ट को सोमवार को बम की धमकी मिली, जो जांच के बाद  गलत साबित हुई। यह जून से अब तक तीसरी बार है जब गुजरात हाईकोर्ट को बम की धमकी मिली है।

विज्ञापन
गुजरात हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात हाईकोर्ट को सोमवार को बम की धमका मिली। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे परिसर की गहन जांच शुरू की। हालांकि जांच के दौरान बम की खबर झूठी निकली। इस साल जून के बाद से गुजरात हाईकोर्ट को यह तीसरी बम की धमकी मिली है। इससे पहले 12 सितंबर को दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम की धमकी मिली थी।
विज्ञापन


ईमेल पर भेजी धमकी
सोला थाने के इंस्पेक्टर केएन भुकन ने बताया कि सोमवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक आईडी पर ईमेल भेजा। जिसमें दावा किया गया था कि कोर्ट भवन में आरडीएक्स रखा गया है। 

भुकन ने कहा, कोर्ट अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंचे और बिना कार्यवाही बाधित किए हाईकोर्ट परिसर की सभी इमारतों की जांच शुरू की। पुलिस ने पूरे परिसर की गहन जांच की, जिसमें कोर्ट की सभी इमारतें, चेंबर और खड़ी व आने वाली गाड़ियों की भी तलाशी ली गई। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह हाईकोर्ट सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर स्थित है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को मिली थी धमकी
12 सिंतबर को दिल्ली के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया था। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई थी। हालांकि, कड़ी जांच में कुछ भी नहीं मिला था।  पुलिस ने बताया था कि बॉम्बे हाईकोर्ट प्रशासन को शुक्रवार दोपहर बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई और सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। ईमेल मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। एक अधिकारी ने बताया, 'धमकी भरा ईमेल बॉम्बे हाईकोर्ट के आधिकारिक ईमेल पते पर आया था, जिसमें इमारत में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। 

ये भी पढ़ें: SIR Row: 'कोई भी गड़बड़ी मिली तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी', कोर्ट ने अंतिम दलीलों के लिए तय की तारीख

उन्होंने बताया था कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी हाईकोर्ट पहुंचे और एहतियात के तौर पर सभी न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और आगंतुकों को परिसर खाली करने को कहा गया था। अधिकारी ने आगे कहा था, 'मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार इमारत को खाली करा लिया गया था।  
विज्ञापन


वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी मिलने से वकीलों और न्यायाधीशों दोनों में ही दहशत फैल गई थी। न्यायाधीश अचानक उठकर खड़े हो गए थे। यह अफरा-तफरी एक ईमेल के बाद फैली थी, जिसके जरिए न्यायालय प्रशासन को हाईकोर्ट पर हमले की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। सूत्रों के मुताबिक, यह ईमेल महापंजीयक को सुबह लगभग 8.39 बजे मिला था और कुछ न्यायाधीशों को इसकी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें