फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: इंसाफ की आस में पिता ने 20 महीने से संभालकर रखा है बेटे का कंकाल

Mon, 15 Jun 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : justice
विज्ञापन

उत्तर गुजरात के जामरू गांव में एक पिता ने लगभग 20 महीने से बेटे के कंकाल को संभालकर रखा हुआ है। यह कदम उन्होंने इंसाफ पाने के लिए उठाया है। यह मामला बनासकांठा जिले का है। आदिवासी समाज में इंसाफ न मिलने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की परंपरा है जिसे ‘चढ़ोतरू’ कहा जाता है।

विज्ञापन

सितंबर 2018 में नटूभाई का शव खेत में पड़ा हुआ मिला था। परिवार ने पड़ोसी रमणभाई सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के लिए थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया। 


परिवार की मांग पर पुलिस ने शव को एफएसएल जांच के लिए भी भेजा मगर डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट का परिणाम नहीं बताया गया है। मृतक के 64 साल के पिता ने बताया कि नटू के चार बच्चों को बड़ा भाई संभाल रहा है। वहीं उसके कंकाल को झोपड़ी के सामने गैर-उपयोगी शौचालय में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें