फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में होगी 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती

Sun, 16 Jun 2019 08:37 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुजरात सरकार राज्य में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने रविवार को बताया कि इसे लेकर प्रस्ताव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंजूरी दे दी है। जडेजा ने पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में लोकरक्षक दल जवानों के पासिंग आउट परेड की समीक्षा के बाद यह बात कही। 

विज्ञापन


जडेजा ने कहा, ‘बीते 10 साल में राज्य में करीब 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है। लेकिन गुजरात पुलिस विभाग को और अधिक पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती के लएये एक प्रस्ताव को अपनी सहमति दे दी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें