फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने 78 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, संगीता सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 30 Aug 2019 10:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को बड़ी फेरबदल करते हुए 78 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए और प्रतिनियुक्ति पर भारतीय विदेश सेवा की एक अधिकारी को औद्योगिक विस्तार ब्यूरो में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


जिन प्रमुख अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह का नाम शामिल है जिन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) बनाकर भेजा गया है। वह ए एम तिवारी की जगह लेंगी जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

संगीता सिंह की जगह सामान्य प्रशासन विभाग में कमल कुमार दयानी को लाया गया है जो इस समय खाद्य, नागरिक आपूर्ति  और उपभोक्ता मामलों के विभाग में प्रधान सचिव हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पूनमचंद परमान को अब कृषि, कृषक कल्याण तथा सहकारिता विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


जल आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव जे पी गुप्ता का तबादला मुख्य राज्य कर आयुक्त, अहमदाबाद के तौर पर किया गया है। वहीं भूगर्भ और खनन आयुक्त रूपवंत सिंह को वित्त विभाग में व्यय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत भारतीय विदेश सेवा की 2009 बैच की अधिकारी नीलम रानी को गांधीनगर में औद्योगिक विस्तार ब्यूरो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह इससे पहले अहमदाबाद में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के अलावा कुछ जिला कलेक्टरों और सहायक कलेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें