फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने कोविड-19 महामारी में मास्क नहीं पहनने वालों से 115 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को सूचित किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 23 लाख से अधिक लोगों से करीब 115 करोड़ रुपये वसूले गए हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि 22 दिसंबर तक 23,64,420 लोगों से मास्क नहीं पहनने अथवा उपयुक्त तरीके से चेहरा नहीं ढकने को लेकर 1,15,88,00,000 रुपये वसूले गए हैं।

मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति जे बी पार्डीवाला की खंडपीठ के समक्ष हलफनामा दायर किया गया। पीठ राज्य में कोविड-19 के प्रसार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई कर रही है। अदालत ने जवाब स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई आठ जनवरी 2021 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें