फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों-मंत्रियों के लिए गुजरात सरकार ने खोला खजाना, जानिए कितनी बढ़ाई सैलरी 

Fri, 12 Oct 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
vijay rupani
विज्ञापन
गुजरात विधायकों और मंत्रियों के लिए अच्छी खबर है। गुजरात सरकार ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में इजाफा किया है। गुजरात के गवर्नर ओपी कोहली ने शुक्रवार को वेतन संबंधी बिल पर मुहर लगा दी है। इसके बाद अब गुजरात विधानसभा के सदस्यों, वक्ताओं और उप सभापति के वेतन, भत्ते बढ़ गए हैं। बता दें कि इस संशोधन विधेयक 2018 को 19 सितंबर को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था।
विज्ञापन


विधायकों की सैलरी में 64 फिसदी की वृद्धि हुई है। उनकी सैलरी 70,727 रुपए है जो अब बढ़कर 1.16 लाख रुपए हो गई है। वहीं मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और विपक्ष के नेता की सैलरी में 54 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्तमान में उनकी  सैलरी 86 हजार है जो अब बढ़कर 1.32 लाख रुपए हो गई है।  
विज्ञापन


बीजेपी सरकार ने वेतन वृद्धि बिल पर कहा है कि राज्य में 2005 से वेतन संशोधित नहीं किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें