फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: गिरनार अंबाजी मंदिर में कथित नॉन-वेज पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद 11 पुजारी और सहायकों पर गिरी गाज

Thu, 12 Mar 2026 06:39 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात

सार

गुजरात के प्रसिद्ध गिरनार अंबाजी मंदिर में कथित शराब और मांस की पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने 11 पुजारियों और सहायकों को हटा दिया है। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
गिरनार अंबाजी मंदिर में नॉनवेज और शराब पार्टी के दावे के बाद हड़कंप। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat Girnar Ambaji Temple: गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिरनार अंबाजी मंदिर परिसर में कथित तौर पर मांसाहारी भोजन और शराब के सेवन का एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 11 पुजारियों और सहायकों को हटा दिया है। वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


11 कर्मचारियों पर गिरी गाज
जूनागढ़ के कलेक्टर अनिल रणवासिया ने बताया कि इस मामले में अब तक 11 लोगों को उनके काम से हटा दिया गया है। इनमें मंदिर के पुजारी और सहायक शामिल हैं। प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था संभालने के लिए फिलहाल तीन नए पुजारियों की अस्थायी नियुक्ति की है। कलेक्टर के अनुसार, वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
जूनागढ़ के उप मंडल मजिस्ट्रेट का कार्यालय इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोग वास्तव में क्या कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वहां वास्तव में शराब और मांस का सेवन हुआ था या नहीं। बता दें कि कई रिपोर्ट्स में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि गिरनार पहाड़ी पर स्थित इस प्रतिष्ठित मंदिर में कुछ व्यक्ति मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन कर रहे थे। 
विज्ञापन


विधायक ने बताया सनातन धर्म का अपमान
स्थानीय विधायक संजय कोराडिया ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह की हरकत सनातन धर्म का अपमान है। विधायक ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार सनातन धर्म में विश्वास रखती है और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन में दूसरे की सीट पर सो रही थीं आंटी, टोकने पर मां-बेटी ने जमकर काटा बवाल, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें