फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Gas Leak: गुजरात के भरूच में रासायनिक संयंत्र में कैसे लीक हुई जहरीली गैस? जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Sun, 29 Dec 2024 02:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अधिकारी ने बताया कि तीन श्रमिकों की रविवार सुबह करीब 3 बजे मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने सुबह 6 बजे दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
gas Leak, गैस लीक, - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भरूच जिले के दाहेज इलाके में स्थित एक रासायनिक संयंत्र (केमिकल प्लांट) में गैस रिसाव की चपेट में आकर चार श्रमिकों की मौत हो गई है। प्लांट में गैस का रिसाव शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ था, जिसकी चपेट में आए चार कर्मचारियों की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्लांट में लीक हुई जहरीली गैस
दाहेज पुलिस थाने के निरीक्षक बीएम पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस लीक हो गई। इस गैस की चपेट में आकर चार श्रमिक बेहोश हो गए। श्रमिकों को तुरंत भरूच के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उनमें से तीन की रविवार सुबह करीब 3 बजे मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने सुबह 6 बजे दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की आगे की जांच जारी है। 

मृतकों में तीन अन्य राज्यों के
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश कुमार (गुजरात निवासी), मुद्रिका यादव (झारखंड निवासी), सुशीत प्रसाद और महेश नंदलाल (दोनों उत्तर प्रदेश निवासी) के रूप में हुई है। जीएफएल, दाहेज के उप-महाप्रबंधक जिग्नेश परमार ने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे और प्रत्येक मृतक कर्मचारी के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'कंपनी और प्रबंधन इस घटना से दुखी हैं। हमने कानूनी अधिकारियों के साथ सहयोग करने का वादा किया है और हम मामले की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।' भरूच की मजिस्ट्रेट मनीषा मनानी ने बताया कि 'अंबेटा गांव के पास जीएफएल प्लांट में गैस रिसाव के कारण चार लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भरूच के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और जांच जारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें