फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कई स्कूलों में बम की धमकी वाले ईमेल के मामले में पहली गिरफ्तारी, बंगाल से दबोचा गया आरोपी

Tue, 03 Mar 2026 08:40 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

अहमदाबाद में स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल के मामलों में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल के मामलों में पुलिस की पहली बड़ी कामयाबी मिली है। अपराध शाखा और साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


आरोपी कौन है?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को एक अंतरराज्यीय अभियान के तहत पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया। फिर उसे अहमदाबाद लाया गया। उसे आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद का नाम सौरव बिस्वार बताया। उसका असली नाम माइकल बिस्वास है और वह कथित तौरपर बांग्लादेशी नागरिक है, जो फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। 
  
कैसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी शहर की पुलिस, साइबर इकाई के लिए बड़ी कामयाबी है, जो तकनीकी निगरानी डिजिटल फोरेंसिक के जरिये धमकी भरे ईमेल की उत्पत्ति का पता लगा रही थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी कड़ी को समझा जा सके और यह पता लगाया जा सकते कि इसमें कौन लोग शामिल हैं या नहीं। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने कहा कि मकसद, तरीके और किसी संभावित बड़ी साजिश से जुड़े विवरण शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद साझा किए जाएंगे। 16 फरवरी को अहमदाबाद के कई स्कूलों को भेज गए बम धमकी वाले ईमेल के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। 

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव का असर: फंसे यात्रियों को राहत, भारत सरकार ने बनाई योजना; जानें कल का क्या है पूरा प्लान?

बम धमकी के बाद कई स्कूलों को किया गया था सतर्क
उस समय जिला शिक्षा अधिकारी रोहित चौधरी ने बताया था कि दस से अधिक स्कूलों को लक्षित किया गया था। उन्होंने कहा था कि सभी स्कूलों को तत्काल नजदीकी थानों को सूचना देने और तय सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। धमकी भरे संदेश मिलने के बाद स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और संबंधित एजेंसियों को सतर्क किया गया। बम निरोधक दस्तों और डॉक स्क्वॉड ने जांच की, जबकि दमकल विभाग और पुलिस की टीमें इमारतों और वाहनों की गहन तलाशी के लिए मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन

   
केवल अहमदाबाद ही नहीं, बल्कि वडोदरा के स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियों के बाद खाली कराया गया था। बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि तलाशी लिए गए किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें