गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो दिन के दौरे पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरवली में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने यहां रैली में केंद्र सरकार को राफेल सौदे पर घेरने की कोशिश की और कई सवाल उठाए। राहुल ने कहा कि राफेल सौदे में केंद्र सरकार ने कई चूक की हैं। राहुल ने कहा कि राफेल सौदे में केंद्र ने नियमों की अनदेखी की है।
राफेल का ठेका उन लोगों को दे दिया गया जिन्हें काम ही नहीं आता। राहुल ने पूछा कि सरकार ने राफेल के दाम क्यों बढ़ाए? HAL के कॉन्ट्रैक्ट लेकर अपने उद्योगपति मित्र को क्यों दे दिया गया? साथ ही क्या राफेल सौदे के लिए कैबिनेट की अनुमति ली गई थी?
पढ़ें: नोटबंदी पर राहुल ने केंद्र को घेरा, बोले- लाइनों में नहीं दिखे सूट-बूट वाले
संसद के शीतकालीन सत्र में देरी पर भी राहुल ने केंद्र को आड़े हाथ लिया और कहा कि राफेल मुद्दा न उठे इसलिए सत्र में देरी की गई। राहुल ने यहां नोटबंदी पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे सिर्फ चोरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी से चोरों का कालाधन धन सफेद हुआ है।