गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस के समर्थन में आए दलित नेता जिग्नेश मेवाणी भी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। जिग्नेश ने गुजरात की बडगाम सीट से पर्चा भरेंगे, जहां उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक यहां अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है और ये साफ दिख रहा है कि जिग्नेश और कांग्रेस में सीट को लेकर सांठ-गाठ हो गई है। बता दें कि आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है।
गौरतलब है कि जिग्नेश ने 15 नवंबर को भाजपा को एक खुला खत भी लिखा था। खत में उन्होंने वायरल हुई पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की सीडी को राजनीति से प्रेरित बताया और इसे फर्जी करार दिया था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को समर्थन करने की घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।