फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Results: कांग्रेस की हार पर TMC का तंज, पूछा- जो पार्टी सम्मान नहीं बचा पाई, वह 2024 में कैसे लड़ेगी?

Fri, 09 Dec 2022 08:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gujarat Results: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद भाजपा विरोधी दलों ने भी उसे घेरना शुरू कर दिया है। चुनाव नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की क्षमताओं पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार सबसे बुरा रहा है। इससे कांग्रेस के सामने एक नई चुनौती पेश आ गई है। अब भाजपा विरोधी दलों ने भी कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की क्षमताओं पर सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन


टीएमसी का कहना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही देश में भाजपा के खिलाफ एकमात्र चेहरा हैं। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि गुजरात चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को खुद की आलोचना करने की आवश्यकता है। गुजरात में वह (कांग्रेस) लड़ाई में ही नहीं दिखी। जबकि कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में जीत दर्ज कर खुद को साबित करने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे। कांग्रेस चुनाव में सम्मान भी नहीं बचा पाई।

'भाजपा का एकमात्र विकल्प टीएमसी'
टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने में समक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि जो गुजरात की लड़ाई में हार गए, वह पार्टी लोकसभा चुनाव कैसे लड़ सकती है। टीएमसी ही देश में भाजपा का विकल्प बन सकती है और चुनाव नतीजों से एक बार फिर इसकी प्रासंगिकता साबित हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि कांग्रेस को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत रणनीति बनानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और भारत जोड़ो यात्रा में ही व्यस्त रहे। उधर, टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात में प्रचंड जीत के लिए भाजपा को बधाई दी। बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट गई है। राज्य के इतिहास में पार्टी का यह सबसे बुरा प्रदर्शन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें