फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wankaner Assembly Seat: इस सीट पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम, जानें कितने उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त

Tue, 03 Jan 2023 04:56 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election 2022: मोरबी जिले की वांकानेर विधानसभा सीट पर भाजपा के जितेन्द्र कांतीलाल सोमाणी ने कांग्रेस के महमदजावीद अब्दुलमूतलीब पीरज़ादा को 19,955 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 80,677 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 60,722 वोट मिले।  
विज्ञापन
गुजरात चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
मोरबी जिले की वांकानेर विधानसभा सीट पर भाजपा के जितेन्द्र कांतीलाल सोमाणी ने कांग्रेस के महमदजावीद अब्दुलमूतलीब पीरज़ादा को 19,955 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 80,677 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 60,722 वोट मिले।  तीसरे नंबर पर आप रही। इसके प्रत्याशी विक्रम सोरणी को 53,485 वोट मिले जो कुल वोट का महज 26.35 फीसदी रहा। बसपा उम्मीदवार समेत दस की जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 2,473 वोट मिले। 
 
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
वांकानेर सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने महमदजावीद अब्दुलमूतलीब पीरज़ादा को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के जितेन्द्र कांतीलाल सोमाणी को 1,361 वोटों से हराया था। यहां कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


2017 में मोरबी जिले में नहीं खुला था भाजपा का खाता 
वांकानेर सीट, मोरबी जिले के अंतर्गत आने वाली तीन सीटों में से एक है। 2017 में जिले की तीन में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, भाजपा एक सीट पर भी जीत दर्ज करने में असफल रही थी।  2022 में नतीजे बिलकुल उलट रहे। इस बार तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें