गुजरात चुनाव को लेकर जारी सरगर्मियों के बीच राज्य में एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान निजामी के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा है कि अफजल का जो यार है वो देश का गद्दार है। वहीं पोस्टर में एक ट्वीट को भी छापा गया है। जिसमें सलमान निजामी द्वारा लिखा गया है कि तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा।
पढ़ें- गुजरात चुनावः सिर कटा लेंगे पर भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे : हार्दिक
पोस्टर के निचले हिस्से में लिखा है कि सलाम निजामी गुजरात में कांग्रेस का प्रचार करते हुए। यह पोस्टर सरदार पटेल एकता मंच की तरफ से जारी किया गया है। इस पोस्टर के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि जो व्यक्ति सलमान निजामी राहुल गांधी के साथ खड़े हैं वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। निजामी अफजल का समर्थन करते हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि अकसर चुनावी फायदा लेने के लिए चुनाव के दौरान इस तरह के पोस्टर जारी किए जाते हैं।