फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव 2022: वलसाड में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, विवाह कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

Sun, 06 Nov 2022 07:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। पीएम मोदी करीब तीन बजे वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करने के बाद विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वलसाड जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री  भावनगर में एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा। पीएम मोदी करीब तीन बजे वलसाड जिले के कपराड़ा गांव में जनसभा को संबोधित के बाद भावनगर में सामूहिक विवाह समारोह पापा नी परी लग्नोत्सव 2022 में शामिल होंगे। समारोह में 522 लड़कियों का विवाह का कार्यक्रम है। 

गुजरात में दो चरणों में होंगे चुनाव
गुजरात चुनाव दो चरणों में होगा। एक व पांच दिसंबर को मतदान होंगे वहीं हिमाचल चुनाव के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को जारी होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।

त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला 
विज्ञापन

पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 


2017 में हुए थे विधानसभा चुनाव
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें