प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, एक के बाद एक वो आज चार रैलियों में गुजरात के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पालीतान में अपनी तीसरी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने बार- बार राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने गुजरातियों को याद दिलाते हुए कहा कि क्या आपको याद है इस क्षेत्र में पानी की कितनी कमी थी? पीएम ने कहा की पानी की कमी का कारण कोई और नहीं कांग्रेस ही थी। कांग्रेस पानी के टैंकर का बिजनेस करती थी। उनके लिए पानी की कमी भी फायदे का सौदा ही थी।
गुजरात को बीजेपी ने 22 सालों में बदल दिया, हमने टैंकर इंडस्ट्री को पूरी तरह से तहस-नहस करके रख दिया। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस को विकास से नफरत है, उन्हें गुजरात से भी नफरत है, वो मुझसे यानी मोदी से भी नफरत करते हैं और अब उन्हें काम करने वाली सरकार और उसके शरीर से निकलने वाले पसीने से भी नफरत हो रही है।
पढ़ें; PM ने साधा राहुल पर निशाना, कहा- नेहरू नहीं चाहते थे बने सोमनाथ मंदिर, भूल गए क्या?
क्योंकि उन्होंने कभी काम नहीं किया। कांग्रेस और राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वो हर किसी का मजाक बनाते हैं जो मेहनत का काम करता है। ये उनकी सोच है। लेकिन वो तो गरीबों से भी नफरत करते हैं यह चौंकाने वाला है।